फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय सभागार में सोमवार को डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के तहत त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 25 जून से 25 अगस्त तक चले डायरिया रोको अभियान के कार्यों की समीक्षा की गई।
एसीएमओ डॉ. फारुख अहमद ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर चिकित्सा इकाई पर डायरिया के मामलों की रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। एसीएमओ डॉ. पवन वर्मा ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं, आशा संगिनियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ बचाव और प्रबंधन को लेकर जागरूकता फैलाई गई थी।
पीएसआई इंडिया की प्रतिनिधि कोमल घई ने कार्यक्रम की गतिविधियों का विवरण साझा किया, जबकि डीपीएम भानु प्रताप सिंह ने डायरिया की समय पर पहचान और उपचार पर जोर देते हुए एचएमआईएस तथा ई-कवच के आंकड़े हर माह अपडेट करने और एक सप्ताह के भीतर डेटा में सुधार लाने के निर्देश दिए। संवाद