फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकीय जांच टीम ने दर्ज किए बयान

Sat, 18 Feb 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मेडिकल के नाम पर पैसे मांगने की जांच करती ‌टीम
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट बदलने के मामले में शनिवार को टूंडला पहुंची चिकित्सकों की जांच टीम ने आरोपी चिकित्सक और पीड़ित पक्ष से सवाल जवाब कर बयान दर्ज किए। मामले की जांच और बयान दर्ज कर टीम फीरोजाबाद रवाना हो गई। सोमवार को जांच टीम अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।
विज्ञापन

 बता दें कि थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी सुमन कुमार झगड़े के बाद मेडिकल कराने सीएचसी, टूंडला पहुंचा था। आरोप है कि  चिकित्सक डा. पवन कुमार मल्होत्रा ने उससे अच्छी रिपोर्ट बनाने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की थी। मामले में पीड़ित ने चिकित्सक का फोन टेप कर वायरल कर दिया था। मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी थी। शनिवार को एसीएमओ डा विनोद कुमार की अध्यक्षता में जांच टीम ने पहले पीड़ित पक्ष सुमन से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। ऑडियों सीडी की मांग की गई। इसके बाद आरोपी चिकित्सक से भी सवाल पूछे और बयान दर्ज किए। जांच टीम में एसीएमओ डॉ.विनोद कुमार, सीएचसी अधीक्षक डा संजीव वर्मा व डा भरतवीर सिंह थे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सोमवार को जांच रिपोर्ट सीएमओ को  सौंप दी जायेगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें