फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन, राज्य वित्त की मदद से बनाए पिंक टॉयलेट एवं सामुदायिक शौचालयों का शुभारंभ किया।
संत टाकीज मोड़, पर करीब 8.66 लाख की लागत से बनाए पिंक टॉयलेट, बस स्टैंड पर बनाए करीब 9.8 लाख की लागत वाले पिंक टॉयलेट के अलावा क्लब चौराहा और एसपी सिटी कार्यालय पर बनाए सामुदायिक शौचालयों का शुभारंभ किया गया। महापौर कामिनी राठौर एवं उप सभापति नगर निगम विजय शर्मा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी पिंक व सामुदायिक शौचालयों के द्वार आम जन की सुविधा के लिए खोले गए। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। उक्त सभी शौचालयों का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन फेस-2 और राज्य वित्त की धनराशि से कराया गया था।
निगम बोर्ड की बैठक 4 अप्रैल को
बोर्ड बैठक को लेकर नगर निगम में सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। निगम सूत्रों के मुताबिक बैठक चार अप्रैल को जीवाराम हॉल में होगी। वहीं बैठक को लेकर महापौर कामिनी राठौर ने बुधवार को हरी झंडी दे दी।