जसराना में यूरिया न मिलने पर आक्रोशित किसानों ने तहसील में जाम लगाया। जाम के कारण
वाहनों की दोनों तरफ कतार लग गई। किसान अधिकारियों से खाद दिलाने की मांग
कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार छविराम वर्मा, सपा नेता वीरेंद्र
सिंह यादव के समझाने पर किसानों ने जाम खोला।
यूरिया की किल्लत किसानों के लिए सरदर्द बन गई है। किसान मनीष कुमार, शीलेंद्र, ब्रजेश, जागेश, कमल
सिंह, रनवीर सिंह, नेम सिंह, महीपाल आदि सुबह यूरिया लेने सरकारी समितियों
पर आए तो वहां यूरिया न होने की बात कही। ब्लैक में बाजार लेने पहुंचे तो
दुकानदार दुकान बंद किए हुए थे। सरकारी समितियों और न ही बाजार में यूरिया
मिली। इस पर किसानों का सब्र टूट गया। मंगलवार को किसानों ने तहसील के
सामने जाम लगा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों का आरोप है समितियों
पर यूरिया न होने का बहाना बनाया जा रहा है। किसानों ने कहा कि खेती में
यूरिया नहीं लगाई तो आर्थिक नुकसान होगा। सूचना पर नायब तहसीलदार छविराम
वर्मा के साथ सपा नेता वीरेंद्र सिंह यादव पहुंच गए। किसानों को समझा
बुझाकर जाम खुलवा दिया। नायब तहसीलदार ने कहा कि छुट्टी होने के कारण
यूरिया का वितरण नहीं हो सका। बुधवार को वितरण कराया जाएगा। वहीं कसबा
पाढ़म में छापेमारी अभियान चलाया गया।