टूंडला। आगामी गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड को देखते हुए रेलवे ने मऊ-वलसाड-मऊ के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच दोनों दिशाओं से 15-15 फेरे लगाएगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को काफी सुविधा होगी।
आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाडी संख्या 05017 मऊ से 4 अप्रैल को तड़के 03:45 बजे प्रस्थान करेगी। गोरखपुर, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल होते हुए यह शाम 06:15 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद यह आगरा, कोटा और सूरत होकर अगले दिन दोपहर 12:35 बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में गाडी संख्या 05018 वलसाड से 5 अप्रैल को दोपहर 03:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे टूंडला होते हुए मऊ जाएगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। संवाद