फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आगरा हाईवे पर टूंडला से कुबेरपुर तक लगा भीषण जाम

Thu, 12 Nov 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला-आगरा हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारेंसंवाद - फोटो : टूंडला-आगरा हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें संवाद
विज्ञापन
टूंडला। आगरा हाईवे पर एत्मादपुर चौराहे और बहरन तिराहे पर लगने वाले जाम में भाई-दूज पर वाहन चालकों व वाहनों में बैठे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी विकट रही कि जाम टूंडला से लेकर कुबेरपुर तक लंबी कतारों के रूप में फैल गया। वाहनों के रेंग-रेंगकर चलने से टूंडला से आगरा का 20 मिनट का सफर करीब दो से ढाई घंटे में पूरा हुआ। इसके चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भाई-दूज पर नगर के सर्विस लेन सुभाष चौराहे पर ही नहीं, हाईवे की यातायात व्यवस्था भी चरमराई गई। बुधवार दोपहर एक बजे से देर शाम तक नगर के फिरोजाबाद सर्विस लेन पर जाम के हालात रहे। इतना ही नहीं हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। करीब 10 किमी लंबे भीषण जाम के चलते न केवल आम वाहन चालक बल्कि गंभीर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रहीं, जिससे मरीजों की जान पर बन आई। टूंडला से आगरा जाने वाले लोग घंटों जाम में जूझते नजर आए लेकिन यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कोई प्रभावी उपाय नजर नहीं आया।

इस विकट समस्या से परेशान क्षेत्र के वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से एत्मादपुर चौराहे व बहरन तिराहे पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनवाए जाने की पुरजोर मांग की है। ओवरब्रिज की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से एनपी सक्सेना, पुष्पेंद्र उपाध्याय, डॉ. संजीव जैन, संदीप श्रीवास्तव, हिमांशु जैन, मोनू शर्मा, अनुराग शर्मा, अरुण जैन, मनीष यादव और अग्रज जैन आदि शामिल रहे। सीओ शेखर सेंगर का कहना है कि आगरा के एत्मापुर चौराहे व तिराहे पर वाहनों के अधिकाधिक आने पर जाम के हालात बनते हैं। टूंडला स्तर पर कोई जाम की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें