फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 175 कन्याओं के हाथ पीले कराएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 18 जुलाई को जिले की 175 कन्याओं के हाथ पीले प्रशासन कराएगा। इसके लिए शिकोहाबाद के नेहा गेस्ट हाउस एवं फिरोजाबाद के तिलक इंटर कॉलेज प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहला सामूहिक विवाह समारोह 18 जुलाई को आयोजित करने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने फिरोजाबाद नगर निगम, टूंडला नगर पालिका के साथ-साथ टूंडला ब्लॉक, फिरोजाबाद एवं नारखी ब्लॉक की कुल 97 कन्याओं का विवाह तिलक विद्यालय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं जसराना क्षेत्र के नगर निकाय एवं ब्लॉकों की 78 कन्याओं का विवाह समारोह शिकोहाबाद के नेहा गेस्ट हाउस में 18 जुलाई को होगा।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना में कन्या की आयु 18 एवं वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रवार लाभार्थियों की संख्या
फिरोजाबाद नगर निगम की 60, शिकोहाबाद नगर पालिका क ी 09, टूंडला पालिका की एक, नगर पंचायत एका की नौ, ब्लॉक फिरोजाबाद की 16, नारखी की आठ, टूंडला की 12, शिकोहाबाद की 11, अरांव की छह, मदनपुर एवं जसराना ब्लॉक की दस-दस, खैरगढ़ की 16 तथा एका ब्लॉक की सात कन्या योजना में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विभाग के पास 225 कन्याओं की शादी कराने के लिए बजट है। 18 जुलाई को 175 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। -डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें