फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चिनाई मिस्त्री ने लगाया फंदा, मौत

Tue, 29 Aug 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार सुबह चिनाई मिस्त्री का शव कमरे में फंदे पर अंगोछा के सहारे लटका था। जब उसका साथी घर पर उसे बुलाने आया तो शव को फंदा पर लटकता देख हैरान रह गया। उसने घटना की सूचना परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना उत्तर के मोहल्ला झलकारी नगर निवासी श्यामवीर (35 ) राज मिस्त्री का काम करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर रक्षाबंधन के चलते मायके चली गई थी। वह घर में अकेला था। परिजन ने बताया कि रविवार को मजदूरी करने के बाद घर पर सो गया। रात में उसने कमरे में लगे पंखे से अंगोछा बांधकर फंदा लगा लिया। सुबह जब उसका साथी उसे बुलाने आया तो कमरे में मिस्त्री को लटकता देख हैरान रह गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उसने आस पड़ोस के लोगों को दी। शव फंदा पर लटकने की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना उत्तर प्रभारी कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पत्नी पूनम अपने तीनों बच्चों और मायके पक्ष के लोगों के साथ अस्पताल चीख पुकार करते हुए पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
श्यामवीर की मौत के बाद उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उसके तीन बच्चे आदित्य (8), टिंकू (4) और राखी (6) का पालन पोषण का जिम्मेदारी अब उसकी पत्नी पूनम के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें