अग्नि सुरक्षा जागरुकता रैली का शुभारंभ करते एसपी सिटी साथ हैं सीएफओ।
- फोटो : file
फिरोजाबाद। अग्निशमन दिवस पर सोमवार को फायर ब्रिगेड कार्यालय पर शहीदों को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही अग्निशमन सप्ताह के तहत एसपी सिटी ने जागरूकता रैली को हरी दिखाकर रवाना किया।
सीएफओ सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को बांबे में डाक यार्ड में विस्फोटक पदार्थों तथा रसायनों से भरे मालवाहक जहाज में विस्फोट होने के कारण वृहद अग्नि दुर्घटना घटित हुई थी। इस दुर्घटना में अग्निशमन कार्य करते हुए विभाग के 66 अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्राणों की आहुति दे दी थी।
सुबह आठ बजे अग्निशमन केंद्र से एसपी सिटी नगर रवि शंकर प्रसाद ने अग्निशमन के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया। यह रैली फायर स्टेशन से निकलकर पुलिस लाइन, रसूलपुर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार होते हुए जैन मंदिर से राजा का ताल तक गई। इसके बाद फायर स्टेशन पर आकर समाप्त हुई।