फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज के लिए बेरहमी से हत्या...विवाहिता की लाश घर के बाहर गड्ढे में की दफन, दो महीने बाद ऐसे खुला राज

Sun, 22 Jun 2025 12:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

विवाहिता की हत्या कर उसका शव घर के बाहर सीवरेज का गड्ढा खोदकर 5 फीट नीचे दफना दिया। इसके बाद पीड़ित पिता हाकिम सिंह को विवाहिता की दो माह पूर्व गुमशुदगी की कहानी बता दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में कपड़ा व्यापारी के साथ दो साल पहले शिकोहाबाद की एक युवती की शादी हुई। अतिरिक्त दहेज के लिए पति और ससुर ने निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद विवाहिता के शव को घर के बाहर सीवरेज का गड्ढा खुदवाकर रातोंरात दफना दिया गया। इस घटना के बाद मृत विवाहिता के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस समय घर पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन


खेड़ा मोहल्ला निवासी हाकिम सिंह की पत्नी का देहांत कुछ वर्षों पूर्व हो चुका है। उनकी चार पुत्रियां हैं। हाकिम सिंह ने अपनी पुत्री तनु (28) का विवाह वर्ष 2023 में फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर निवासी कपड़ा व्यापारी अरुण कुमार के साथ किया था। शादी के बाद से परिवारीजन लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। 

 

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति अरुण कुमार एवं ससुर भूप सिंह ने विवाहिता की हत्या कर उसका शव घर के बाहर सीवरेज का गड्ढा खोदकर 5 फीट नीचे दफना दिया। इसके बाद पीड़ित पिता हाकिम सिंह को विवाहिता की दो माह पूर्व गुमशुदगी की कहानी बता दी। जिसके बाद से तनु के पिता अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

पीड़ित पिता को अपनी बेटी के ससुराल के पड़ोसियों से बातचीत कर जानकारी मिली कि जब से तनु गायब हुई है, उसी दिन घर के बाहर सीवरेज का गड्ढा खुदवाया गया है। पिता ने शक के आधार पर पुलिस को जानकारी दी।

इसके बाद जब सीवरेज की खुदाई हुई, तो विवाहिता का गला हुआ शव 5 फीट नीचे से निकला। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी पति एवं ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि हमारे यहां इस घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें-UP: विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा उप श्रमायुक्त कार्यालय का वरिष्ठ सहायक, नोटिस खत्म कराने के लिए मांगी घूस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें