फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेढ़ वर्ष पहले जिस बेटी को किया था विदा... उसकी मौत की खबर ने झखझोर दिया, ससुराली मौके से फरार

Sun, 18 Aug 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में डेढ़ वर्ष पहले जिस बेटी को विदा किया था, उसकी मौत की खबर ने झखझोर दिया। मायकेवाले पहुंचे तो ससुराली मौके से फरार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर शव को फंदे से उतारवाया। घरवालों से बात करके जानकारी ली। पुलिस मामले की जान कर रही है। 

विज्ञापन


घटना उत्तर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर की है। यहां के निवासी दीपक जैन ने डेढ़ वर्ष पहले अपनी पुत्री वर्षा (27) की शादी दम्मामल नगर निवासी विकास से की थी। परिजन ने बताया कि ससुराली आए दिन बेटी का उत्पीड़न करते थे। रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। 

भाई उमंग ने बताया कि बहन की ननद ने फोन करके फंदा कसने की जानकारी दी थी। इसके बाद मायका पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाकर देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद भी परिजन उसे जीवित होने की आस में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे थे। वहां चिकित्सक ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


भाई उमंग ने बताया कि ससुराली मौके से फरार हैं। 15 दिन पहले उसका बहनोई, दक्षिण थाना क्षेत्र की एक युवती को लेकर भाग गया है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें