उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में उसकी लाश लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंबेनगर की है। यहां की निवासी रानी (27) के पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। दो साल पहले 25 वर्ष की आयु में उसने दूसरी शादी कर ली थी। सोमवार को उसने कमरा बंद कर संदिग्ध परिस्थिति में पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे में हलचल न होने पर परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। देखा कि महिला फंदे पर लटकी थी। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि फंदा लगाकर विवाहिता ने जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मेडिकल और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।