फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए आए सवा करोड़ निगम के खातों में

Mon, 12 Aug 2024 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार से मिली सवा करोड़ की धनराशि नगर निगम के फाइलों में कैद होकर रह गई है। इस धनराशि से शौचालयों का निर्माण कराने की प्रक्रिया नगर निगम के अधिकारी शुरू नहीं कर सके। शहर में 16 शौचालयों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित था। ठेकेदारों के द्वारा भी शौचालय निर्माण कराने में रुचि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ घोषित सुहागनगरी में स्वच्छता से जुड़े कई कार्य अभी संचालित हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए शहर में 16 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराए जाने को केंद्र सरकार की ओर से एक करोड़ 20 लाख की धनराशि पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम को मिल गई थी। नए वित्तीय वर्ष के पांचवां माह आधा बीतने को आ गया, लेकिन अभी तक इनके निर्माण की शुरूआत नहीं हो सकी। क्योंकि इनका निर्माण अधिकांश नई आबादी वाले इलाकों में है। हकीकत तो यह है कि इन सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने में नगर निगम में पंजीकृत ठेकेदार भी रुचि नहीं ले रहे हैं। बताते हैं कि निगम के द्वारा दो बार टेंडर जारी किए गए थे। परंतु निगम में पंजीकृत 50 से अधिक ठेकेदारों में से किसी ने भी टेंडरों में अपनी निविदा (विड) नहीं डाली थी। इसके कारण यह धनराशि निगम के खातों में कैद है। संवाद



ठेकेदारों को नहीं रास आ रहा अधिकारी का रवैया
-निगम के निर्माण विभाग में तैनात एक अधिकारी का रवैया ठेकेदारों को रास नहीं आ रहा है। इस अधिकारी के विरूद्ध बीते दिनों ठेकेदारों ने लामबंद होकर नगर आयुक्त एवं महापौर से शिकायत की थी। वहीं कुछ ठेकेदारों का कहना है निर्माण विभाग में तैनात अधिकारी की मनमानी के कारण वे निगम में काम करने से सुकचा रहे हैं।
विज्ञापन




स्वच्छ सर्वेक्षण तैयारियों को भी लग सकता झटका
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में सुहागनगरी की नगर निगम पहले पांच पायदान में स्थान पाने से पिछड़ गई थी। जिन बिंदुओं पर निगम को अन्य महानगर से पिछड़ना पड़ा था। उन में शहर में मानव जनित अपशिष्टों के प्रबंधन की कमी महसूस की गई।इसी के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण की रूपरेखा तैयार की।लेकिन ठेकेदारों के रवैया के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को झटका लग सकता है।


-स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत शौचालय निर्माण के लिए एक बार निविदा जारी की गई थी। जिसमें किसी ठेकेदार ने विड नहीं डाली। इसके लिए दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई है। ताकि शौचालय का निर्माण कराया जा सके। - मनीष कुमार सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें