फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घरेलू कलह से परेशान विवाहिता फंदे से झूली, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Thu, 17 Oct 2024 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घेरलू कलह में विवाहिता ने फंदा कसकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न होने पर परिजन ने खिड़की देखा तो विवाहिता फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी एवरन गांव की है। गांव निवासी सीमा (23) की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। कुछ समय से घरेलू कलह से परेशान होकर विवाहिता ने फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने खिड़की से से देखा कि विवाहिता फंदे पर झूल रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

जानकारी पर मायका पक्ष के लोग भी यहां आ गए। जो हंगामा काट रहे थे। मगर गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने बताया कि शव परिजन को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें