फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राजा का ताल में विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर की खुदकुशी

Sat, 13 Sep 2025 07:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, चार माह पूर्व हुई थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। राजा का ताल में एक विवाहिता ने शादी के चार माह बाद भी अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल में दिवाकर बस्ती निवासी आरती (20) ने शनिवार शाम पांच बजे करीब विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच ससुरालीजन मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। वह दहेज के लिए पति विकास व ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि आरती की शादी चार माह पूर्व ही हुई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें