फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दूसरी युवती से बात करने का विरोध करना विवाहिता को पीटा

Sun, 23 Mar 2025 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
पिता ने थाना नसीरपुर में कराया केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दूसरी युवती से फोन पर बात करने का विरोध करने पर पति समेत ससुरालीजन ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। पीड़िता के पिता ने अपने दामाद समेत अन्य ससुरालीजन के खिलाफ थाना नसीरपुर में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर निवासी लायक सिंह ने अपनी पुत्री ममता का विवाह थाना नसीरपुर क्षेत्र के नगला लोकमन में अरुण कुमार के साथ किया था। लायक सिंह का आरोप है कि उसका दामाद अरुण कुमार फोन पर किसी दूसरी युवती से अक्सर बात करता है। गत 12 मार्च को वह फोन पर दूसरी युवती से बात कर रहा था। जिसका उसकी पुत्री ममता ने विरोध किया। इस पर आरोपी पति अरुण कुमार, जेठ देवेश कुमार, जिठानी नीलम एवं रश्मि ने गाली-गलौज कर ममता को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने विवाहिता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना नसीरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें