- गोलगप्पे खाने गई थी किशोरी, तंबाकू मंगाने के बहाने बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में रविवार को तंबाकू मंगाने के बहाने किशोरी को बुलाकर डाॅक्टर के पुत्र ने अंदर खींचकर छेड़छाड़ कर दी। उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इंजेक्शन लगा दिया। विरोध करने पर उसे कैंची मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का कहना है कि वह गोलगप्पे खाने गई थी। तभी मुहल्ले में एक क्लीनिक चलाने वाले डाॅक्टर के पुत्र ने उसे तंबाकू मंगाने के बहाने बुलाया। उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान जानकारी हुई है कि पीड़िता नाबालिग नहीं है। वह करीब 18 वर्ष की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।