फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नीच हरकत: विवाहिता को बेरहमी से पीटा, कपड़ों में लगाई आग...जेठ ने जो किया; जानकर खौल उठेगा खून

Fri, 11 Jul 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दहेज के लिए ससुराल वालों ने नीच हरकत की। विवहाता को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद जेठ ने जो किया, जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पांच लाख रुपये दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता की जमकर पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके कपड़ो में भी आग लगा दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। जेठ ने गला दबा दिया। किसी तरह उसने जान बचाई। मामले में एसएसपी के आदेश पर उत्तर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नगला पानसहाय निवासी शिखा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 नवंबर 2024 को उसकी शादी आगरा के फतेहाबाद रोड निवासी राम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। ससुरालियों ने जान से मारने की नीयत से उसके कपड़ो में आग लगा दी।
विज्ञापन

10 अप्रैल 2025 को मायके के लोग ससुराल आए तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई। पति की दूसरी शादी की धमकी भी दी। मायके में हंगामा किया। तलाक देने का दबाव बनाया। इन्कार पर पति और जेठ ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने राम, भोला, संजय, रजनी, हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें