फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सरकारी नौकरी का झूठ बोलकर रचाई शादी, अब प्राथमिकी दर्ज

Tue, 20 Jan 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के ग्राम मौंढ़ा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालीजन पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता सुजाता ने बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2025 को रवि कुमार निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही पति रवि कुमार, सास मीरा देवी, ननद रीतू व सोनम और ननदोई दहेज में कार की मांग करने लगे। आरोप है कि बिचौलिये के रूप में ननद राधा उर्फ छोटी ने यह झूठ बोलकर शादी कराई थी कि रवि कुमार बैंक में सरकारी कर्मचारी है और बड़ी संपत्ति का मालिक है।
ससुराल पहुंचने पर पता चला कि उसे धोखे में रखकर यह रिश्ता किया गया था। 25 अक्तूबर 2025 की रात ससुरालीजन ने एक कमरे में बंद कर लात-घूंसों, डंडों और बेल्टों से बुरी तरह पीटा। पति ने गर्दन पर पैर रखकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद मायके में छोड़ गए।
विज्ञापन

यहां मायके वालों ने विरोध किया तो माता-पिता व चाचा सर्वेश के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पति रवि कुमार, सास मीरा देवी, ननद रीतू, सोनम, राधा और ननदोई रवि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें