फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में शिवलिंग स्थापित किए जाने की जांच को पहुंची निगम की टीम

विज्ञापन
सुहाग नगर स्थित पार्क में मंदिर बनाने के संबंध में सांसद को दिया ज्ञापन दिखाते लोग। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित प्राइमरी स्कूल वाले पार्क में अनाधिकृत तरीके से रात में चबूतरे बनाकर शिवलिंग स्थापित करने के के मामले में जांच शुरू हो गई है। बुधवार देर शाम नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम अपनी जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त विजय कुमार को सौंपेगी। सुहागनगर सेक्टर तीन स्थित प्राइमरी स्कूल वाले पार्क का नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। पार्क में सरकारी प्राइमरी स्कूली बना है। वहीं ट्रांसफार्मर के साथ नलकूप भी लगा है। प्राइमरी स्कूल की दीवार के समीप ही मंगलवार रात कुछ लोगों ने चबूतरे का निर्माण करा शिवलिंग स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी पर नगर आयुक्त विजय कुमार ने कार्यवाहक अधिशासी अभियंता अतुल पांडेय को मामले की जांच के आदेश दिए। नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देश पर अधिशासी अभियंता अतुल कुमार पांडेय और जेई प्रवीन कुमार ने बुधवार शाम मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी की। अधिशासी अभियंता अतुल पांडेय ने कहा कि पार्क के अंदर चबूतरे का निर्माण कराकर शिवलिंग स्थापित करने के मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें