फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ ने मंगलवार को विकास भवन में टीबी टास्क फोर्स की बैठक बैठक बुलाई।उन्होंने कहा कि कुछ प्राइवेट डॉक्टर जो टीबी के मरीजों की जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। उनको तीन नोटिस भेजे जाएं। इसके बाद एक फाइनल नोटिस भेजा जाए तत्पश्चात इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बैठक के सीडीओ ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रोग्राम को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इसके पश्चात उन्होंने टीबी नोटिफिकेशन शत प्रतिशत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी के रोग से पूरी तरह मुक्त किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी, जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र के प्रभारी डॉ आरएस अतेंद्र, उप चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार, डीसीएम मोहम्मद आलम, जिला कार्यक्रम समन्वयक आस्था तोमर, पीपीएम समन्वयक मनीष यादव एवं अन्य कई लोग मौजूद थे।