फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी व बाहर से लौटे श्रमिकों को रोजगार दिलाने हेतु मिल कर काम करेंगे 22 विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोविड-19 के दौरान लागू लॉकडाउन के कारण घर वापसी करने वाले प्रवासियों को रोजगार के अवसर दिलाने एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए कैरियर काउंसिलिंग हेल्प डेस्क की स्थापना होगी। दो स्तर पर गठित होने वाली हेल्प डेस्क में 22 विभागाध्यक्षों को शामिल किया गया है, जो प्रवासी श्रमिकों को ब्लाक व जिला स्तर पर बैठक कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त उनकी शैक्षिक एवं योग्यता के आधार पर रोजगार संबंधी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते लगभग तीन माह तक लागू लॉकडाउन के कारण अपनी रोजी रोजगार गवां कर घर लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद चल रही है। शासन के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने घर लौटे प्रवासी एवं श्रमिकों की कैरियर काउंसिलिंग कराए जाने की कार्य योजना तैयार की है। काउंसिलिंग के जरिए प्रवासी श्रमिकों उनकी मनपसंद व योग्यता के आधार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवासियों की कैरियर काउंसिलिंग हेतु जिले के सभी ब्लाकों एवं जिला स्तर पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी।
सीडीओ की अध्यक्षता में मिल कर करेंगे काम
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने प्रवासी श्रमिकों के लिए स्थापित होने वाली हेल्प डेस्क से जिले के 22 विभागों को जोड़ा गया है। मुख्य विकास अधिकारी हेल्प डेस्क की अध्यक्ष होंगी। जबकि रोजगार सहायता अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, उपायुक्त उद्योग, डीएफओ, वाणिज्य कर, पीडब्ल्यूडी, पीओ डूडा, मनरेगा एवं सहायक श्रमायुक्त एवं खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एक निश्चित तिथि को होगी बैठक
मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार जिले के प्रत्येक ब्लाक पर एक निश्चित तिथि को बैठक होंगी। बैठक के दौरान हेल्प डेस्क में शामिल विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रवासी व श्रमिकों को आमंत्रित कर उनकी काउंसिलिंग कराने के उपरांत योग्यतानुसार दौरान रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें