फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रोटावेटर की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
फोटो 15 मृतक कृष्णा
विज्ञापन
कुसमरा। कुसमरा क्षेत्र के गांव सकरामपुर में खेत पर चल रहे रोटावेटर की चपेट में आने से एक सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर है। परिवारी जन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सकरामपुर के रहने वाले विपिन कुमार का पुत्र कृष्णा (7 वर्ष) रविवार की सुबह घर से अपने पिता को खेत पर खाना देने गया था। खेत पर ट्रैक्टर से जुताई का कार्य चल रहा था। पिता को खाना देने के बाद वह खेलते-खेलते अचानक ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवार के लोग जब तक उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाते तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन वर्षीय छोटी बहन आराध्या है। कृष्णा की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही परिवार की महिलाएं खेत पर पहुंच गई। शव देख परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिवार के लोग शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें