अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महादानियाें ने 43 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ अजय शुक्ला ने फीता काटकर किया। शिविर में जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति, भारतीय रेडक्रास सोसाइटी, लोक नागरिक कल्याण समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की डायरेक्टर कल्पना राजौरिया, अनु बंसल, वर्तिका जैन, रेनू अरोरा, सीमा, रेखा गुप्ता, लोक नागारिक कल्याण समिति के सचिव सतेंद्र जैन सोली, युवा शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार, नितेश अग्रवाल, संजय जैन, नीशू, सोनी, निधि अग्रवाल, रेडक्रास सोसायटी से सचिव प्रमोद कुमार दुबे, बद्री विशाल माथुर, राकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। कल्पतरू जीवन फाउंडेशन, जन आधार कल्याण समिति के सदस्यों का भी सीएमएस ने सम्मान किया। वहीं शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नवीन जैन, राजीव पचौरी, डा. आरके पांडेय, डा. अलोक कुमार की टीम की देखरेख में रक्तदान कराया गया।
जब भी मौका लगता है रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। शिविर में 69 वीं बार रक्तदान करके नया कीर्तिमान स्थापित किया।
नितेश अग्रवाल
सीएमएस ने उनका सम्मान किया।
-
यह हैं महादानी (हाफ कालम फोटो हैं)
- जब भी मौका लगता है रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। शिविर में 69 वीं बार रक्तदान करके नया कीर्तिमान स्थापित किया।
नितेश अग्रवाल
- ब्लड ग्रुप ओ पॅाजिटिव है। अभी तक 30 वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि हर तीन माह बाद रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं।
प्रवीन अग्रवाल
े- जिला अस्पताल के चिकित्सक भी पीछे नहीं। डॉ वीपी कौशिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। 25 बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करके बहुत अच्छा लगता है।
डॉ वीपी कौशिक
- रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान करके बहुत खुशी हुई। रक्तदान करने के लिए बहुत दिन से सोचा था, मौका आज मिला है।
इतिशा गुप्ता
- ब्लड डोनर क्लब से जुड़ा होने के कारण करीब 22 बार रक्तदान कर चुका हूं। हर तीन माह बाद रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं।
संजीव कुमार
रक्तदान कर मनाया जन्मदिन
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रवीन उपाध्याय अपने जन्म दिन पर रक्तदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ खास पलों पर भी रक्तदान करना चाहिए।