फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादूगर देव का जादू देख, बंदियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला कारागार में बंदियों के मनोरंजन के लिए जेल प्रशासन समय-समय पर भजन, कीर्तन के साथ-साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन कराता रहता है। रविवार को बंदियों के मनोरंजन के लिए जादूगर देव का मैजिक शो कराया गया। इसे देख बंदियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

मैजिक शो का शुभारंभ जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय ने किया। जादूगर देव ने जादुई छड़ी से पुष्पमाला निकालकर उनका स्वागत किया। जादूगर ने अपनी छड़ी को गायब करना, बोतल में मोबाइल भेजना, लड़की द्वारा परदे में तीन सेकेंड में ड्रेस बदलना सहित कई जादू दिखाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। जादूगर देव ने बंदियों को स्वच्छता व शिक्षा के लिए प्रेरित किया। जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय ने कहा कि आप लोग ये न समझें कि आप समाज से नहीं जुड़े हैं। कारागार प्रशासन हर संभव प्रयास करता रहेगा कि आप लोगों को समाज से जोड़ा जा सके। जेलर आनंद सिंह ने जादूगर देव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जेलर अरुण कुमार सिंह, सरोज देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें