फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मध्य प्रदेश की महिला टीम ने 27 रनों से जीता मैच

Fri, 09 Jan 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो-07-वुमैन ऑफ मैच का पुरस्कार प्राची को प्रदान करते अतिथि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला सॉफ्ट बाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एसआरके काॅलेज मैदान पर हो रही प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की महिला टीमों के बीच मैच हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम को 27 रनों से हराकर मध्य प्रदेश की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। मैच की बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार मध्य प्रदेश की प्राची को दिया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की कप्तान भूमिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 78 रन बनाए। इशिका ने 24, प्राची ने 17, सलोनी ने 12 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की गेंदबाजों चंद्रकला, पूजा ने एक-एक विकेट लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने पांच विकेट पर 51 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि उमेश शर्मा एवं महेशचंद्र गुप्ता ने पुरस्कार दिया। इस दौरान अनिल गर्ग, दिनेश गुप्ता डीसी, मनोज कुमार, राहुल गुप्ता पालू, विकास लहरी, प्रमोद सैनी, मधुरदत्त बंसल, संजय बंसल, बीके शर्मा मौजूद थे। सचिव अनिल लहरी ने बताया कि 9 जनवरी को फाइनल मैच एसआरके काॅलेज मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें