फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान और मकान में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान और मकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

खैरगढ़। नगला डहर गांव में परचून विक्रेता के घर और दुकान में आग लगने से नकदी, सामान समेत लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फायर विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। पीड़ित परचून विक्रेता के बेटे की फरवरी में शादी है। परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे।
नगला डहर निवासी कैलाश चंद्र जैन की घर के बाहर दुकान है। पत्नी की मौत के बाद वह यहां अकेले ही रहते हैं, जबकि बेटा आगरा में निवास करता है। शनिवार देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। यह देख कैलाश चंद्र जैन ने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास करते हुए पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पा लिया। पीड़ित ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपये और तीन से चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं सूचना पर जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परचून की दुकान में आग लगी
कठफोरी। नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खुर्द निवासी नीरज कुमार की संपर्क मार्ग पर परचून की दुकान है। शनिवार देर रात दुकान में आग लगने से सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें