फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा

Tue, 12 Sep 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सोमवार शाम श्रीकृष्ण छठ पूजा महोत्सव के तहत भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहरवासियों ने पालकी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आवास विकास कालोनी से भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा शाम 4 बजे करीब निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पालकी यात्रा को गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया। पालकी यात्रा आवास विकास से होती हुई शहर के बड़ा बाजार, कटरा बाजार होते हुए स्टेशन रोड पर पहुंची। जहां पालकी यात्रा का लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महिला-पुरुषों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर प्रसाद भी वितरित किया।
विज्ञापन

पालकी यात्रा में डाॅ. संजीव आहूजा, चन्नी सरदार, उद्योग व्यापार मंडल के राजेश गुप्ता, मुकेश गौड़, शशि शर्मा, विजय चतुर्वेदी, चंद्रकांत यादव, वरुण गौड़, सुबोध शर्मा, सनी शर्मा, हृदेश गौड़, रजनीश, क्षेत्रपाल सिंह यादव, सतीश चंद्र व तेज सिंह बघेल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें