फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टक्कर मारकर कहा... अस्पताल चलो और लूट ले गए बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से टक्कर मारकर कहा... अस्पताल चलो और लूट ले गए बाइक
विज्ञापन

- जलेसर रोड पर दोपहर दो बजे वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जलेसर रोड पर वृद्ध की बाइक में टक्कर मारकर बदमाशों ने कहा, आप चिकित्सक के पास चलो और वे बाइक लूट ले गए। वारदात बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे की। दिन दहाड़े बाइक लूट ले जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नैपई गढ़िया निवासी देवदत्त उपाध्याय के बड़े भाई उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर में रहते हैं। देवदत्त अपने भाई के घर से बाइक से गांव जा रहे थे। वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे उत्तर थाना क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित दखल नाला के समीप पहुंचे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित देवदत्त के भतीजे रविंद्र कुमार ने बताया कि इस बीच वहां एक बदमाश पहुंचा और चाचा से बोला की आप चिकित्सक के पास चलो में बाइक लेकर आता हूं। वृद्ध कुछ समझ पाते तब तक बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। उपनिरीक्षक को जांच के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो वायरल
फिरोजाबाद। एका थाना क्षेत्र के गांव पैढत में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जो युवक फायरिंग करता दिख रहा है। वह युवक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार का कहना है कि युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें