फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में सांसद ने उठाई सरकारी इंजीनियरिंग संस्थान खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सांसद चंद्रसेन जादौन ने जिले में तकनीकी और अभियंत्रण से जुड़ी शिक्षा के लिए राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान खुलवाने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में जोरदारी से उठाया। उन्होंने फिरोजाबाद में उच्च शिक्षा संस्थान खोलने की मांग केंद्र सरकार से की।
विज्ञापन

सुहागनगरी के मेधावी बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आगरा समेत अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। ऐसे में यहां राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान की मांग काफी समय से उठ रही है। बृहस्पतिवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान फिरोजाबाद के सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि सरकारी केंद्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज फिरोजाबाद जनपद में नहीं है।
इस कारण जिले के छात्रों को 150 किमी दूर शिक्षा ग्रहण करने जाना पड़ता है। मेधावी छात्र कई बार कॉलेज जनपद में नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। उन्होंने शिक्षण संस्थान के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की केंद्र सरकार से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें