फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2024: नकल माफिया को झटका, बोर्ड ने खास तकनीकी से तैयार कीं कापियां; बदला तो धरे जाएंगे

Mon, 12 Feb 2024 03:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया मेधावियों की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं बदल सकेंगे। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस्तेमाल की जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को तकनीकी रूप से तैयार किया है। उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर नंबरिंग के साथ मध्य पेज पर बोर्ड का लोगो लगाया गया है। 
विज्ञापन
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के टूंडला तहसील के परीक्षा केंद्रों के लिए सोमवार को पीडी जैन कॉलेज से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण हुआ। वहीं, कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र का वितरण भी किया गया। परीक्षाओं के लिए कुल 115 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 74 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी।  

विज्ञापन


इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज में संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां से उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रवेश पत्र का वितरण किया जा रहा है। हाईस्कूल के बच्चों के लिए ओएमआर शीट के साथ 12 पृष्ठ की उत्तर पुस्तिका एवं इंटरमीडिएट के बच्चों के लिए 28 पृष्ठ की उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जा रहा है। दोनों उत्तर पुस्तिकाओं के हर पेज पर नंबरिंग की व्यवस्था पहली बार शुरू की गई है। 

इसके साथ ही हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका के पृष्ठ संख्या सात एवं इंटर की उत्तर पुस्तिका के पृष्ठ संख्या 15 पर यूपी बोर्ड कर लोगों छपवाया गया है। डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से नंबरिंग और लोगों पहली बार प्रकाशित किए गए हैं।

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलग से जारी होंगे परिचय पत्र

केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र यूपीएमएसपी से डाउनलोड किए जा रहे हैं, जबकि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परिचय पत्र ऑफलाइन बनाए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्र की ओर से कर्मचारियों का पूरा विवरण मय दस्तावेज डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें