फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दबंगों ने वृद्ध दंपति को पीटा, राइफल दिखाकर धमकाया

Sun, 11 Feb 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के विकास खंड मदनपुर के ग्राम शेरपुर निवासी हरेन्द्र सिंह ने गांव के ही चंद्रप्रकाश और सत्यभान पर वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट करने और राइफल दिखाकर धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया है। हरेन्द्र सिंह के अनुसार नौ फरवरी की रात को दोनों ने उसके माता-पिता को पीटा और राइफल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वह टूंडला से लौटा तो उसे जानकारी हुई। इस पर दोनों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों के पास जो राइफल है उसका कई सालों से नवीनीकरण नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने चंद्रप्रकाश और सत्यभान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें