शुक्रवार जुमा अलविदा की नमाज के दौरान जामा मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों से बात करने पहुचे?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जुमा अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सुबह से हाईअलर्ट पर रहा। आईजी जोन ए सतीश गणेश शुक्रवार को दोपहर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार सिंह के साथ ईद एवं जुमा अलविदा के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। इसके बाद काफिले के साथ जुमा अलविदा की नमाज की व्यवस्थाओं को देखने शहर में निकले।
आईजी जोन ए. सतीश गणेश बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे। यहां थोड़ी देर रुके। यहां नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह,एसडीएम सदर राजेश कुमार, एसओ उत्तर नीरज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद थे। आईजी जोन ने ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों को ग्लूकोज पाउडर के पाउचों का वितरण किया। उन्होंने सभी से मुलाकात कर सामाजिक दूरी बनाते हुए ड्यूटी करने का आह्वान किया। इसके बाद नाले की पुलिया स्थित मस्जिद मेवा फरोशान एवं नालबंद चौराहे पर पहुंचे।
आगाशाही मस्जिद, सर्कुलर रोड, भाटिया तिराहे से होते हुए शीतल खां रोड से होकर सीधे बाईपास होते हुए रसूलपुर थाने पहुंचे। उन्होंने एसएसपी एवं एसपी सिटी से कहा कि लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जुमा अलविदा की भांति ईद की व्यवस्थाओं को अभी से तय कर लें। उन्होंने लॉकडाउन में घरों पर नमाज अदा करने के लिए सभी रोजेदारों का धन्यवाद ज्ञापित किया