फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सामग्री की कीमतों में उछाल, प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान गल्ला मंडी में आटा का पैकिट खरीदने के लिए लगी कतार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामिग्री की कोई किल्लत ना हो इसकी तैयारी में जिला प्रशासन टीमों के साथ जुटा है। इसके बावजूद कालाबाजारी का खेल थम नहीं रहा है। हालात यह हैं कि साग सब्जी से लेकर आटा, दाल व चावल तक की कीमतें उछाल मारने लगी हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे दिन भी लोग आटा, दाल के साथ-साथ सब्जियों की खरीदारी करते दिखे। सबसे अधिक तो मारामारी आटे के लिए हो रही है। आटे की 50 किलोग्राम की बोरी तीन हजार से 3200 रुपया तक में बेची जा रही है। गली मोहल्ले के दुकानदारों ने आटा नहीं होने का बोर्ड लगा दिया। कुछ दुकानदार घरों से ही सामान दे रहे हैं।
दिक्कत नई आबादी वाले क्षेत्र के ही दुकानदारों के साथ वहां के रहने वाले नागरिकों को ज्यादा हो रही है। क्योंकि क्षेत्रीय दुकानदारों के पास आटा, दाल व चावल नहीं है। लिहाजा लोग थोक की दुकानों की ओर भाग रहे हैं। हालांकि दूध ग्रामीण क्षेत्रों से आने के कारण इसकी कोई किल्लत नहीं है। कुछ दुकानदार शाम तक या फिर कल सुबह तक आटा आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दस टीमों को किया तैनात
फिरोजाबाद। खाद्य सामिग्री की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम ने खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी डा.सुधीर कुमार के निर्देशन में दस टीमों को तैनात किया है। इन टीमों को शहर से लेकर गांव तक में आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई करनी है। डा.सुधीर कुमार ने बताया कि कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कालाबाजारी यदि बंद नहीं करेंगे तो फिर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से तय की गई दरें...
सामान थोक दरें क्विंटल फुटकर दरें प्रति
गेहूं 2000 से 2150 21 से 24 रुपया प्रति किलो
चावल 3500 40 रुपया
अरहर दाल 8000 85 रुपया
मूंग दाल 6500 70 रुपया
उड़द दाल 9000 98 रुपया
आलू 1100 12 रुपया
प्याज 2000 25 रुपया
टमाटर 800 10 रुपया आटा 2500 28 रुपया
चना दाल 5500 60 रुपया
संतरा 3000 40 रुपया
अनार 4000 45 रुपया
अंगूर 4000 50 रुपया
हल्दी 9000 100 रुपया
लाल मिर्च 22000 240 रुपया
धनिया 10500 125 रुपया
सेव 6000 70 रुपया
दूध 3200/3600 40 रुपया लीटर
(नोट यह दरें - एडीएम कार्यालय से जारी की गई हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें