फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनी में सामुदायिक शौचालय का लिंटर गिरा, तीन घायल

विज्ञापन
ग्राम पंचायत गांगनी में पंचायत घर में बन रहे शौचालय का गिरा लिंटर। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। नारखी ब्लॉक के गांव गांगनी में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय भवन का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। लिंटर गिरने के साथ यहां काम कर रहे दो मिस्त्री एवं मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार को प्राइवेट चिकित्सक के यहां फरिहा ले गए। लिंटर गिरने के मामले की जानकारी डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को मिली तो उन्होंने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

गांगनी में सामुदायिक शौचालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। सामुदायिक शौचालय भवन की बिल्डिंग तैयार होने के साथ लिंटर डालने का काम चल रहा था। लिंटर डालने के दौरान मंगलवार को 11 बजे करीब अचानक लिंटर भर-भराकर गिर गया। लिंटर गिरने के साथ वहां काम कर रहे राजपुर निवासी मिस्त्री शैलेष कुमार, मदनपुर के मिस्त्री जितेंद्रपाल सिंह के साथ मजदूर घायल हो गए। उन्होंने निर्माण कार्य को तत्काल ही बंद कर दिया। घायल मिस्त्री एवं मजदूरों को तत्काल उपचार को प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय भवन के निर्माण में खराब गुणवत्ता की सरिया का प्रयोग किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। ग्राम पंचायत के प्रधान चंद्रपाल एवं सचिव सौरव बघेल ने कहा कि लिंटर के लिए लगाई गई पाड़ के नीचे से ईंटों को हटाने का काम कुछ ग्रामीणों की मिलीभगत से किया गया है। इसके कारण लिंटर गिरा है। सामिग्री ठीक प्रयोग की जा रही थी। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि गांगनी में सामुदायिक शौचालय भवन के लिंटर गिरने के मामले में बीडीओ,एडीओ पंचायत एवं जेई से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें