फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसठ में लिंटर की शटरिंग गिरने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के वांसठ में लिंटर की शटरिंग गिरने के दौरान घायल श्रमिक का प्राइवेट ट्रा? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के ग्राम बासठ में लिंटर की शटरिंग गिरने से काम कर रहे दो श्रमिक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी कुलदीप सिंह के मकान का निर्माण ग्राम बांसठ में चल रहा है। मकान में लिंटर डालने के लिए श्रमिक शटरिंग लगा रहे थे। रविवार को दोपहर के बाद शटरिंग के लिए लगाई गई बल्ली को ठीक करने के लिए दो श्रमिक अंदर थे। इसी दौरान अचानक शटरिंग गिर पड़ी। इसके कारण नीचे काम कर रहे थाना बसई मोहम्मदपुर के ग्राम नगला उदी निवासी भगवती प्रसाद उर्फ पत्तीराम (20) एवं उसका भाई राजकिशोर पुत्रगण तुलाराम घायल हो गए।
तत्काल मौके पर मौजूद अन्य श्रमिक घायलों को जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में भगवती प्रसाद उर्फ पत्तीराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक ने मकान का निर्माण करा रहे कुलदीप से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि परिज की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें