फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल की दुकान की दीवार काटकर चोर अंदर रखी नकदी एवं डीबीआर चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर गांधीपार्क पुलिस चौकी स्थापित है वहीं एसपी सिटी कार्यालय कुछ दूरी पर है।
थाना उत्तर के गुंजन कॉलोनी निवासी प्रतीक राजौरिया का जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर है। शनिवार की शाम को वह दुकान बंद करके घर गए थे। रविवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर की दीवार कटी थी। नकदी गायब होने के साथ सामान बिखरा पड़ा था। उनकी सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। चोर 17 हजार की नकदी के साथ ही डीबीआर खोलकर ले गए। दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इससे पूर्व डॉ. संजय सिंह की दुकान एवं शारदा मेडिकल स्टोर के साथ अन्य भी दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है। एसएचओ थाना उत्तर केशवदत्त शर्मा ने कहा कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।