फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के मामले में पुलिस जांच में जुटी

Wed, 25 Nov 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ के मोहल्ला बिलालनगर के घर में घुसे तेंदुआ को भले ही आगरा से आई वन जीव संरक्षण विभाग की टीम अपने साथ ले गई हो, लेकिन वह जाते-जाते जो सवाल छोड़ गई उनका जवाब पुलिस 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं तलाश सकी। उधर बच्चों के शोरगुल से गुलजार रहने वाली बिलालनगर की गलियों में बुधवार की सुबह से ही संनाटा पसरा रहा। सुबह से शाम तक उसी पर चर्चा करते नजर आए कि आखिर तेंदुआ यहां कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

रामगढ़ के मोहल्ला बिलालनगर निवासी वसीम के घर सोमवार देर रात तेंदुआ घुस गया था। इसकी जानकारी वसीम को मंगलवार सुबह हो सकी थी। यह खबर शहर में जंगल की आग की तरह फैली तो हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वन विभाग की टीम ने भी वसीम के घर डेरा डाल लिया था। आगरा से आई वन विभाग की टीम तेंदुआ को अपने साथ ले गई। लेकिन तेंदुआ जाते-जाते जो सवाल पुलिस को जांच के लिए छोड़ गया, उनका सवालों के जवाब पुलिस के पास 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिले। वहंी तेंदुआ के खौफ के चलते बुधवार को मोहल्ले में जहां सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोगों ने अपने बच्चों को घर से बाहर  नहीं जाने दिया।  लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं फिर से कोई जंगली जानवर क्षेत्र में दस्तक देने के साथ ही बच्चों पर हमला न कर दें। पुलिस कार्यशैली पर गौर किया जाए तो पुलिस ने जांच के लिए कुछ बिंदुओं को चिन्हित किया है। इसमें प्रमुखता से तेंदुआ जिस कमरे में बंद था, वह पूरी तरह से खाली था, दूसरा बिंदु करीब पांच घंटे तक तेंदुआ एक ही स्थान पर बैठा रहा, उसकी कोई खास गतिविधि भी नहीं की। वनजीव संरक्षण विभाग की टीम ने बंदूक के माध्यम से इंजेक्शन लगाया था इसके बाद भी उसने कमरे में भाग दौड़ नहीं की और उसी स्थान पर बेहोश हो गया। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। वसीम से जल्द पूछताछ शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

खुफिया विभाग की कर सकती है गोपनीय जांच
सूत्रों की माने तो पुलिस के साथ खुफिया विभाग की टीम भी इस मामले में अपने स्तर से जांच कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें