श्री शिव प्रसाद मैमोरियल बालिका महाविद्यालय में गुरुनानक देव का 546 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय अध्यक्ष अजय शर्मा एडवोकेट द्वारा गुरुनानक देव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम रंगोली प्रतियोगिता व गुरुनानक देव से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिंकी पाठक ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वाती जैन ने द्वितीय और प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिंसी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डा. वीना मिश्रा ने सभी छात्राओं को गुरुनानक देव के बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इसी क्रम में श्री शिव प्रसाद पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रीती, अंजली, तान्या, तरन्नुम ने ओ कान्हा नामक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। रंगोली प्रतियोगिता में आदित्य, अंशिका, नेहल दीक्षित विजयी रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तान्या गुप्ता ने प्रथम, तरुन्नम ने द्वितीय और अर्शी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डा. मनीषा उपाध्याय, प्रियंका, चिराग, उपेंद्र, संगीता आदि का सहयोग रहा।