फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लेखपाल ने 107 अपात्रों को दर्शा दिया कन्या सुमंगला योजना का पात्र, रिपोर्ट कराई दर्ज

Sat, 26 Apr 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कन्या सुमंगला योजना में 107 कन्याओं को अपात्र होने के बाद भी उनको पात्र दर्शाने का काम क्षेत्रीय लेखपाल अरबाज खान के द्वारा किया गया। इस मामले की जांच की गई तो मामला पकड़ में आ गया। राजस्व की हानि कराने वाले लेखपाल के खिलाफ राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत कठेरिया ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से कन्या सुमंगला योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत इन बेटियों की पढ़ाई तक का खर्चा विभाग की ओर से दिया जाता है। सैलई क्षेत्र में तैनात लेखपाल अरबाज खान ने एक दो नहीं बल्कि पूरे 107 अपात्र लोगों को अपनी आख्या में पात्र दर्शा दिया था। इसके कारण शासन की वित्तीय क्षति करने का काम किया है। मामला उस समय उजागर हुआ जब कुछ लोगों ने शिकायत की। जांच के दौरान 107 अपात्रों को पात्र दर्शाने का मामला सामने आया है। एसडीएम सदर सतेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत कठेरिया ने लेखपाल अरबाज खान के खिलाफ थाना दक्षिण में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जांच प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें