फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार

Sat, 26 Apr 2025 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार। सोर्स यूपीडा
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्रयागराज से दिल्ली जाते समय कार चालक को झपकी आ गई। इस घटना में एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा एवं नगला खंगर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर बीके मिश्रा निवासी डीए नेहरु विहार डॉक्टर मुखर्जी नगर दिल्ली अपनी बहन संतोष देवी निवासी घोड़ा कॉलोनी गली नंबर 10 मास्टर पार्क सनी बाजार लोधी गाजियाबाद, हार्दिक एवं उसकी बहन प्रिया के साथ प्रयागराज से लौटकर दिल्ली जा रहे थे। कार को बीके मिश्रा चला रहे थे। कार जब एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 68 के समीप पहुंची। अचानक चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर यूपीडा एवं नगला खंगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भिजवा दिया। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें