फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने किया धरना, नारेबाजी

विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शिकोहाबाद अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह दस बजे से तहसील परिसर में लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपालों ने चेतावनी दी जब तक लेखपालों की मांगों को नहीं माना जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम एकता सिंह को दिया। जिसमें उन्होंने संघ की आठ सूत्री मांगों के लिए विगत पांच नवंबर से आंदोलन के बावजूद कोई प्रगति न होने पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में लेखपाल के 7094 पद रिक्त चल रहे हैं। वित्त विभाग द्वारा लेखपाल संवर्ग की वेतन, भत्ते, विसंगति आदि मांगों को लटकाया जा रहा है।
पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि लेखपाल संघ की जायज मांगों के संबंध में शासनादेश निर्गत कर समस्या का समाधान कराया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनय यादव, मंत्री अबनेंद्र प्रताप सिंह, सुशील यादव, सुमेश चंद्र, चंद्रभान सिंह, पूनम, अल्पना, विवेक प्रताप, रीवेश, नरेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, रामवीर सिंह, शरद दुबे, अनुज कुमार, धर्मवीर सिंह, राम कुमार, राजेंद्रपाल सिंह, नरेंद्र प्रकाश, जुगेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सीमा, अजय कुमार और सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें