कैलादेवी मंदिर कदम बाजार समिति के सचिव राकेश यादव ने बताया कि भागवत कलश यात्रा का शुभारंभ 28 दिसंबर को सुबह आठ बजे राधाकृष्ण मंदिर से होगा, जिसमें 501 महिलाओं के साथ बैंडबाजे, काली अखाड़ा, ऊंट, घोड़े व झांकियां शामिल होंगी।
कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, गंज चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न होगी। शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, आरपी सिंह यादव करेंगे। रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान की अमृत वर्षा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महेशानंद महाराज करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का समापन तीन जनवरी को होगा। चार जनवरी को महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा शिरोमणि महेशानंद महाराज की आरती व पूजन मदनलाल गुप्ता व करुणानिधि गर्ग करेंगे।