फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में दंपति की मौत

Fri, 18 Dec 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप दूध के टैंकर ने दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में दंपति की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। उन्हेें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दंपति कन्नौज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

छिबरामऊ जिला कन्नौज निवासी जयप्रकाश कश्यप (30), पत्नी सपना और साली नेहा के साथ बाइक से बड़ी साली पूजा पत्नी नरेंद्र निवासी पेमेश्वर गेट के यहां गमी में आए थे। नरेंद्र की बेटी की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। शुक्रवार को जयप्रकाश पत्नी और साली को लेकर बाइक से अपनी ससुराल नगला सजा थाना बंडाल मैनपुरी जा रहे थे। वह जैसे ही बिल्टीगढ़ चौराहे के पास पहुंचे तभी दूध के टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसके साथ एक अन्य बाइक में भी टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश और सपना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार गौरव, अफजाल और सोनू निवासी नगला तुर्किया थाना मक्खनपुर घायल हो गए। दंपति की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दो वर्ष की बेटी को छोड़ गए
दंपति अपने पीछे दो वर्ष की बेटी गुड़िया को रोता बिलखता छोड़ गए। जिला अस्पताल पहुंची नरेंद्र की मां मुन्नीदेवी ने बताया कि जयप्रकाश और सपना की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। सपना के पहले बेटा हुआ था जिसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें