सदर तहसील में अधिवक्ताओं से वार्ता करती एआईजी स्टांप कल्पना अवस्थी,एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह। स्र
- फोटो : सदर तहसील में अधिवक्ताओं से वार्ता करती एआईजी स्टांप कल्पना अवस्थी,एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन एवं दस्तावेज लेखक संघ का क्रमिक अनशन बुधवार को सदर तहसील सहित जिले की सभी तहसीलों में जारी रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान सदर तहसील के मुख्य गेट के साथ दोनों ही निबंधन कार्यालय में तालाबंदी कर दी। हालांकि तहसील के मुख्य गेट का ताला थोड़ी देर बाद खोल दिया गया। 25 जून को अधिवक्ताओं के द्वारा बाइक रैली निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
तहसील के मुख्य गेट की तालाबंदी होने के कारण एसडीएम सदर को थोड़ी देर इंतजार करना पड़ा। धरना स्थल पर नायब तहसीलदार उत्तर शिवम कुमार एवं दक्षिण ह्रिदेश कुमार प्रिंस के धरना स्थल पर आने के बाद मुख्य गेट का ताला खोल दिया। अनशन पर जितेंद्र कुमार एडवोकेट,नरेंद्र कुमार जौहरी, श्रीकिशन यादव, अवनीश कुमार देवी, बैनामा लेखक अशोक कुमार यादव बैठे। अधिवक्ताओं ने कहा कि 25 जून को सदर तहसील से अधिवक्ता एवं बैनामा लेखकों के द्वारा विरोध स्वरूप कार एवं बाइक रैली निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपेगे।
अध्यक्षता ब्रहमस्वरूप शर्मा एडवोकेट एवं संचालन अबधेश यादव ने किया। इस दौरान राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट,रत्नेश कुमार सिंह, अतिवीर सिंह,प्रेम किशोर यादव, धर्मेंद्र यादव, विजय प्रकाश यादव, सुभाष वर्मा, श्रीलाल यादव, अरविंद कुमार उर्फ निक्की मौजूद थे। एआईसी स्टांप कल्पना अवस्थी बुधवार को सदर तहसील पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम सदर के साथ अधिवक्ताओं से बातचीत की।