फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़पुर में किसान के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पुर में किसान के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

नारखी। पहाड़पुर गांव में बदमाशों ने एक घर से एक लाख से अधिक की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार को चोरी का पता सुबह चल सका। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी हमीरपाल परिवार के साथ बृहस्पतिवार रात घर के अंदर सो रहे थे। देर रात बदमाशों ने छत के रास्ते सीढ़ियों से घर के अंदर प्रवेश कर लिया। बदमाश घर में रखे सोने के दो हार, 12 अंगूठी, एक पेंडल, एक मंगलसूत्र और 1.25 लाख रुपये चोरी कर ले गए। परिवार के लोग सुबह उठे तो उन्हें घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी नगला बीच और थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सीओ टूंडला अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें