फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रखरखाव के नाम पर लाखों खर्च, फिर भी ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान

Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली की सुचारु आपूर्ति के लिए रखरखाव के लिए लाखों रुपये खर्च करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर बिजली कटौती भी की गई। लोगों को इस बात से तसल्ली थी कि गर्मी और बरसात आदि के दिनों में सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति होगी। इतने सब के बाद हो रहा है इसका उल्टा। गर्मी और मानसून के आते ही रोज इंसुलेटर फुंक रहे हैंं। बिजली विभाग केअफसर और कर्मचारी लोगों की शिकायतों पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। जिले के सभी जनप्रतिनिधि भी इस समस्या को अधिकारी से नहीं रख रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी पनप रही हैं। बुधवार को देर रात्रि शुरू हुई बारिश के बाद 150 से ज्यादा गांव और क्षेत्र के ज्यादातर मुहल्ले अंधेरे में कार में डूबा रहा। एक दर्जन से ज्यादा फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। बृहस्पतिवार को पेयजल सप्लाई के समय बिजली नहीं आई तो लोगों को पेयजल की भी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को रात एक बजे से बारिश शुरू हुई। क्षेत्र के बिजली घरों की सप्लाई को बंद कर दिया गया। बारिश हल्की हुई इंडस्ट्रीयल एरिया का फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। इस फीडर से जुड़े 15 मोहल्लों में विद्युत सप्लाई नहीं आई। फिरोजाबाद ब्लॉक के पास पोल भी टूटकर गिर गया। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के बाद आपूर्ति शुरू हुई। राजा का ताल के समीप आर्चिड ग्रीन कॉलोनी में भी अंधकार रहा। यहां भी पूरी रात सप्लाई सुचारू नहीं हुई।
सुरेश नगर सेक्टर दो ककरऊ कोठी चौराहा पर भी फॉल्ट हो गया। इस कारण सप्लाई बाधित रही। लेबर कॉलोनी फीडर में गल्ला मंडी, घेरखोखल माधवगंज की सप्लाई बाधित रही। गांधी पार्क फीडर भी ब्रेकडाउन में रहा। जलेसर रोड, न्यू रामगढ़ क्षेत्र में सप्लाई पूरी रात्रि ठप रही। मोहल्ला शीतल खां की सप्लाई पूरी रात्रि ब्रेकडाउन में रही। एसएन बिजली घर पर विद्युत सप्लाई आती जाती रही। बृहस्पतिवार को सुबह कई मोहल्लों की सप्लाई बंद रही। इससे लोग पेयजल को भी तरस गए। लंबे समय तक बिजली न आने से मोबाइल और इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। कई बिजली घरों के यार्ड में पानी भर गया। इधर, देहात क्षेत्र में भी 150 से ज्यादा गांव बिजली न आने से अंधकार में रहे। एक्सईएन मागेंद्र कुमार ने बताया कि पहली बारिश में बिजली की समस्या आ जाती है। हमारी टीम ने बारिश में भी कार्य किया। अधिकांश इलाकों की सप्लाई सुचारू कर दी गई थी।
विज्ञापन





हेलो...बिजली कटौती हो रही है, कब आएगी सुनते ही कट जाता फोन
- शहरवासी बोले, निजी हाथों में बिजली को दे दें तब ही बेहतर
फिरोजाबाद। लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कटौती की बात पूछने पर कॉल काट दी जाती है। इसके बाद वह कॉल रिसीव नहीं करते। लाइनमैन से लेकर जेई, एसडीओ तक सभी अधिकारियों का यही हाल है।
अंधाधुंध बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे लोगों का कहना है कि निजी हाथों में बिजली आपूर्ति को सौंप दिया जाए, कम से कम बिजली को भरपूर मिलेगी। सोशल मीडिया पर लोग विद्युत निगम पर सवाल उठा रहे हैं। एक उपभोक्ता ने तो यहां तक लिख दिया कि बिजली कटौती से तभी राहत मिलेगी, जब बिजली निजी हाथों में जाएगी।

बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ा। तिलक नगर निवासी पीयूष शर्मा ने व्हाट्स एप ग्रुप में लिखा कि दो घंटे से लाइट नहीं है। अधिकारियों को फोन कर बिजली आने का समय पूछा तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। आर्किड ग्रीन कॉलोनी निवासी आनंद अग्रवाल ने बताया कि हल्की सी बूंदाबांदी होते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें