फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले में तीन दिन में हो गई औसत 120 मिलीमीटर बारिश

Fri, 20 Jun 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में तीन दिन में जून माह की सामान्य वर्षा के सापेक्ष दो गुना बारिश हो गई। जून माह में सामान्य वर्षा 60 मिलीमीटर होनी चाहिए। लेकिन तीन दिन में 120 मिलीमीटर बारिश हो गई। बुधवार की रात्रि शिकोहाबाद तहसील में सबसे अधिक 120.40 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

जिले में अग्रिम मानसून की दस्तक देने का परिणाम रहा जिले में तीन दिन में 120 मिलीमीटर बारिश हो गई है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि जून माह में औसतन साठ मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। लेकिन तीन दिन में 120 मिलीमीटर बारिश हो गई है। उन्होंनें कहा कि बुधवार को सुबह कलेक्ट्रेट पर 60.50 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जबकि सदर तहसील में 84.00 मिलीमीटर बारिश हुई है। टूंडला क्षेत्र में बारिश 32 मिलीमीटर एवं शिकोहाबाद तहसील में सबसे अधिक 120.40 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके साथ जसराना तहसील में 88.40 मिलीमीटर एवं सिरसागंज में बारिश काफी कम मात्र 10.50 मिलीमीटर हो सकी है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि बारिश धान उत्पादक किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें