फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पारिवारिक कलह में मजदूर ने की आत्महत्या

Mon, 29 Sep 2025 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के प्रकाश नगर में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में दरवाजे की चौखट पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन में कोहराम मच गया। पारिवारिक कलह आत्महत्या की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


ओपी स्कूल के पास प्रकाश नगर के रहने वाले 45 वर्षीय मदनलाल बेलदारी का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। उसका रविवार रात को शराब को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। सोमवार सुबह उसने कमरे की चौखट पर रस्सी का फंदा लगा लिया। मदनलाल को फांसी पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। आसपड़ोस के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मदनलाल के तीन बेटे हैं। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मदनलाल के बेटे कौशल का कहना है कि आए दिन शराब को लेकर माता-पिता में विवाद होता था। विवाद के चलते ही उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें