फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां दुर्गा की भव्य झांकियों के दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

Mon, 29 Sep 2025 07:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मातारानी का मंदिर 
विज्ञापन
टूंडला में महाआरती के साथ तीन दिवसीय दुर्गा महोत्सव शुरू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। उत्तर भारत में अपनी अनूठी पहचान रखने वाला तीन दिवसीय विशाल एवं भव्य दुर्गा महोत्सव सोमवार शाम को प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा और महाआरती के साथ धूमधाम से शुरू हो गया। शहर में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर सजे मां महामायी के द्वार आम जनता के दर्शनों के लिए खोल दिए गए। पहले ही दिन हजारों की संख्या में देवी भक्तों ने मां जगदंबा के विभिन्न रूपों के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।
शहर को इंद्रपुरी की तरह आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। चारों ओर ध्वनि विस्तारण यंत्रों से उठते देवी के भजन और भक्ति गीत वातावरण को पूरी तरह से देवीमय बनाए हुए हैं। इस अवसर पर कई स्थानों पर मां भवानी के गगनचुंबी पंडाल सजाए गए हैं, जहां लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे पंडाल रंग बदलते से प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन

बड़े शिवमंदिर व ठाकुर बीरी सिंह कालेज स्थित दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने किया। इनके अलावा वाल्मीकि मंदिर, फ्रेंड्स क्लब पर आयोजित दुर्गा महोत्सव का डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने महामाई की आरती उतारकर किया। रेलवे टीचर्स कॉलोनी मंदिर और विद्या संवर्धिनी धर्मशाला सहित एमपी रोड, अहाता अनेकसिंह, नगला मस्जिद, नगला रामकिशन धोबीघाट, भूत चौराहा आदि स्थानों पर भी पूजा-अर्चना के बाद मां के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए।


बंगाली समुदाय के महोत्सव में विशेष आरती का आकर्षण
एनसीआर कॉलेज स्थित बंगाली समुदाय का दुर्गा महोत्सव पिछले 95 वर्षों से अपनी अलग छठा बिखेर रहा है। यह महोत्सव अपनी विशेष आरती के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें भक्त हाथों में जलती अज्ञारी लेकर, कोलकाता से आए ढोलों की थाप पर नृत्य करते हैं। यह दुर्गा महोत्सव विशेष रूप से भक्तों को आकर्षित कर रहा है। यहां बूंदी के प्रसाद के अलावा खिचड़ी भोग ग्रहण करने वालों की भी विशेष भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने किए हैं सुरक्षा के कड़े इंतजाम,
दुर्गा महोत्सव के पहले दिन ही हजारों की संख्या में शहरी और ग्रामीण भक्तों ने देर रात तक देवी पंडालों पर दर्शन के लिए भीड़ रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि भक्तों की भारी भीड़ को संभालने के लिए थाना टूंडला पुलिस के अलावा थाना पचोखरा, थाना नगला सिंघी और थाना रजावली सहित अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया है। इसके अलावा पीएसी को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें